Home > Crime > जुगसलाई में फिलस्तीनी झंडा लहराने वाले नाबालिग को कोर्ट ने नहीं भेजा जेल, दी जमानत

जुगसलाई में फिलस्तीनी झंडा लहराने वाले नाबालिग को कोर्ट ने नहीं भेजा जेल, दी जमानत

न्यायालय के निर्णय का बाबर खान ने किया स्वागत
भाजपा और उस के सहयोगी संगठन को बड़ा झटका

जमशेदपुर : जमशेदपुर न्यालय ने जुगसलाई थाना द्वारा मोहर्रम के अवसर पर फिलिस्तीन का झंडा लहराने वाले अख्तर अली उर्फ लालू को गिरफ्तार किया था। भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और सनातन उत्सव समिती के दबाव पर पुलिस ने अख्तर अली को गिरफ्तार कर जमशेदपुर न्यायालय में हाज़िर किया। यहां अदनान अकीब कि कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी। बचाव पक्ष से अधिवक्ता जाहिद इकबाल ने बहस की। इस मौके पर आरोपी अख्तर अली कि मां, नानी, मां शहनाज और उस के पड़ोसी के साथ झामुमो नेता बाबर खान भी कोर्ट का फैसला आने तक कोर्ट परिसर में डटे रहे। इस अवसर पर अधिवक्ता मोहम्मद शोएब, अंसार खान, मोहम्मद मज़हर, साजिद अंसारी, रंजीत तंतुबाई, सरफराज हुसैन, नसीर आदि उपस्थिति थे। बाबर खान ने कहा गिरफ्तारी पर जल्दबाजी हुई है। दबाव में नाबालिग को जेल भेजने कि पूरी तैयारी कर के जुगसलाई पुलिस आई थी। पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ गैर जमानतीय धाराएं भी लगाई थीं। 

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply