Home > Jamshedpur > Jamshedpur: मानगो में गंदे पानी की सप्लाई के बाद हुआ बवाल, उप नगर आयुक्त ने दिए जांच के आदेश

Jamshedpur: मानगो में गंदे पानी की सप्लाई के बाद हुआ बवाल, उप नगर आयुक्त ने दिए जांच के आदेश

जमशेदपुर : मानगो के टीचर्स कॉलोनी में गंदे पानी की सप्लाई के बाद शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। इलाके के लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को फोन किया। विकास सिंह टीचर्स कालोनी पहुंचे। लोगों ने उनको गंदा पानी दिखाया और बताया कि एक सप्ताह से इस गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। लोगों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से मामले की शिकायत भी की थी। लेकिन, किसी ने ध्यान नहीं दिया. बीजेपी नेता विकास सिंह ने कहा कि मानगो के जलापूर्ति प्लांट में पानी का ट्रीटमेंट ठीक से नहीं किया जा रहा है। इसी के चलते पानी गंदा व बदबूदार आ रहा है। इससे महामारी फैलने की आशंका है। विकास सिंह ने कहा कि वह इस पानी को डीसी और मानगो नगर निगम के अधिकारियों को दिखाएंगे। दूसरी तरफ, मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त रंजीत लोहरा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।य उपनगर आयुक्त ने कहा कि वह मामले की जांच कराएंगे और अगर गंदे पानी की सप्लाई हो रही है तो कार्रवाई की जाएगी।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply