Home > Crime > बागबेड़ा पुलिस ने टाटानगर रेलवे स्टेशन व चलती ट्रेन से यात्रियों का मोबाइल छीनने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बागबेड़ा पुलिस ने टाटानगर रेलवे स्टेशन व चलती ट्रेन से यात्रियों का मोबाइल छीनने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बागबेड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन व चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. जो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं, उनमें बागबेड़ा के गांधी नगर का रहने वाला विजय साहू, बागबेड़ा गुलाब बाड़ी का रहने वाले रिक्की कुमार चंद्रवंशी, बागबेड़ा के डीबी रोड का रहने वाला रजनीश कुमार, गांधीनगर का रहने वाला सोनू कुमार और बजरंग टेकरी का रहने वाला सागर यादव हैं. पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल बरामद किया है. सिटी एसपी मुकेश लुणायत ने साकची में एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस गिरोह को विजय साहू और रजनीश गुप्ता चलता था. यह दोनों बाग बाद थाने की हिस्ट्रीशीटर हैं. यह बदमाश टाटानगर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन पर भी यात्रियों का मोबाइल छीनकर भाग जाते थे. उनके पास से बरामद मोबाइल की जांच की जा रही है कि वह किन का है.

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply