Home > Crime > Jamshedpur: मोहम्मद जाहिद हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपी अरशद खान के घर पर जवाहर नगर में पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Jamshedpur: मोहम्मद जाहिद हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपी अरशद खान के घर पर जवाहर नगर में पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में साल 2022 में हुए मोहम्मद जाहिद हत्याकांड के नामजद आरोपी अरशद खान के घर पर पुलिस ने गुरुवार को इश्तेहार चिपकाया है। अरशद खान इस मामले में फरार चल रहा है। पुलिस ने अरशद खान के परिजनों को बताया कि अरशद खान को 30 मई तक कोर्ट में हाजिर होना है। वरना, उसके घर की कुर्की की जाएगी। गौरतलब है कि मोहम्मद जाहिद की हत्या 25 अक्टूबर साल 2022 को हुई थी। मोहम्मद जाहिद जवाहर नगर रोड नंबर 13 बी का रहने वाला था। अरशद खान उसे घर से बुला कर ले गया था। मानगो थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस ने कई बार अरशद खान को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसी के बाद प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी उत्कर्ष जैन की अदालत से इश्तेहार जारी किया गया है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply