Home > Jamshedpur > Jamshedpur: बाबर खान झामुमो से दे सकते हैं इस्तीफा, पार्टी में मुसलमानों की अनदेखी से है नाराज

Jamshedpur: बाबर खान झामुमो से दे सकते हैं इस्तीफा, पार्टी में मुसलमानों की अनदेखी से है नाराज

जमशेदपुर: जमशेदपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता बाबर खान इस्तीफा देने का मन बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि वह पार्टी में मुसलमानों की अनदेखी से नाराज हैं। पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी में मुसलमानों के किसी बड़े चेहरे को नहीं रखा गया। बाबर खान पहले पार्टी में केंद्रीय सचिव थे। लेकिन, अभी उनको कोई पद नहीं दिया गया। झामुमो के वरिष्ठ नेता शेख बदरुद्दीन भी पार्टी के संगठन में केंद्रीय स्तर पर पदाधिकारी थे। लेकिन, उन्हें भी संगठन में जगह नहीं दी गई है। अलबत्ता, उन्हें झारखंड हज कमेटी में सदस्य बनाया गया है। पार्टी के एक मुस्लिम नेता का कहना है कि पहले पार्टी की जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष का पद मुसलमान के लिए निर्धारित था। हमेशा इस पद पर किसी मुस्लिम को ही बैठाया जाता था। लेकिन, इस बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। अब जिला उपाध्यक्ष का पद किसी भी नेता को दिया जा सकता है। लोकसभा चुनाव में झामुमो ने कहीं से किसी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया है। इससे भी लोगों में नाराज़गी है। बाबर खान ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अपनी नाराजगी से अवगत करा दिया है। सूत्र बताते हैं कि वह जल्द ही इस्तीफा देने की सोच रहे हैं।
हालांकि पार्टी स्तर पर उनकी मान मनौव्वल सिलसिला भी शुरू हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि बाबर खान अभी इस्तीफा न दें। उनका तर्क है कि अगर बाबर खान अभी इस्तीफा देंगे। तो लोकसभा चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं पर इसका असर पड़ सकता है।

Leave a Reply