Home > Jamshedpur > Jamshedpur: प्रोफेसर अब्दुल बारी की शहादत दिवस पे हुई दुआ, इफ़्तार का भी वितरण

Jamshedpur: प्रोफेसर अब्दुल बारी की शहादत दिवस पे हुई दुआ, इफ़्तार का भी वितरण

जमशेदपुर: मानगो आजादनगर स्थित प्रोफेसर अब्दुल बारी मेमोरियल लाइब्रेरी में प्रोफेसर अब्दुल बारी के शहादत दिवस पे दुआ का एहतमाम किया गया। लाइब्रेरी के समीप लोगों के बीच ब्रेड, फल और जूस का वितरण किया गया। प्रोफेसर अब्दुल बारी लाइब्रेरी के सेक्रेटरी काशिफ़ रज़ा ख़ान ने बताया कि प्रोफेसर अब्दुल बारी जंग ए आज़ादी के अज़ीम रहनुमा थे। साथ ही देश की जा सबसे बड़ी लेबर यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन की स्थापना में उनका अहम योदगान था। आज समाज के लोग उनकी ख़िदमात को भूल गए हैं, जो बहुत ही अफ़सोस की बात है। लाइब्रेरी के बारे में उन्होंने बताया कि ये लाइब्रेरी 1983 में स्थापित की गई थी। बिल्डिंग जर्जर होने के कारण ये बंद थी। लेकिन जल्द ही इसे आधुनिक फेसिलिटीज़ के साथ फिर से शुरू किया जा रहा है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply