Home > Jamshedpur > Jamshedpur: होली में सेकेंड हाफ के बाद हुड़दंग रोकने को पुलिस की गश्त रहेगी टाइट, एसडीओ ने दिया निर्देश + वीडियो

Jamshedpur: होली में सेकेंड हाफ के बाद हुड़दंग रोकने को पुलिस की गश्त रहेगी टाइट, एसडीओ ने दिया निर्देश + वीडियो

जमशेदपुर: होली को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी पूरी हो गई है। थाना वार शांति समिति की बैठक की गई है। जिला प्रशासन ने केंद्रीय शांति समिति की बैठक भी की है। इन बैठकों से दो समस्याएं उभर कर सामने आई हैं। पहले यह कि लोग होली के दिन शराब पीकर वाहन चलाते हैं, जो लोग भी शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाएंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीओ ने कहा कि उनकी लोगों से अपील है कि वह इंतजार ना करें कि वह शराब पीकर वाहन चलाते हुए निकलें और पुलिस उन्हें पकड़े। बल्कि, शराब पीकर वाहन न चलाएं। इससे सभी को आसानी होगी और होली का त्योहार आसानी से भाईचारे के बीच मनाया जा सकेगा। एसडीओ ने कहा कि दूसरी समस्या यह सामने आई है कि होली के दिन दोपहर बाद हुड़दंग बढ़ जाता है। इसलिए पुलिस को होली के दिन दोपहर बाद सेकेंड हाफ में सुरक्षा व्यवस्था और गश्त टाइट करने को कहा गया है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply