Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

Jamshedpur: जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जिला व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और जिला व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में स्थित शिव मंदिर में पारंपरिक रूप से भजन कीर्तन भी हुआ। सभी अधिवक्ताओं ने होली मिलन समारोह का आनंद लिया। इस मौके पर जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी निशांत कुमार, अमन मणि त्रिपाठी, सीजेएम चंद्रभानु कुमार और उनके साथ कई न्यायिक अधिकारी मौजूद थे। जिला बार संघ तदर्थ समिति के अध्यक्ष लाला अजीत कुमार अम्बष्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश झा, नरेंद्र प्रसाद, लॉयर्स डिफेंस के अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अक्षय कुमार झा, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, अखिलेश कुमार सिंह, जयप्रकाश आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply