Home > Jamshedpur > निजी स्कूलों में बड़ी संख्या में फेल हुए हैं विद्यार्थी, स्कूलों की लचर हालत को लेकर साकची में एसडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन

निजी स्कूलों में बड़ी संख्या में फेल हुए हैं विद्यार्थी, स्कूलों की लचर हालत को लेकर साकची में एसडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन

जमशेदपुर में निजी स्कूलों में बड़ी संख्या में छात्र फेल हुए हैं। कक्षा 9 और कक्षा 11 में छात्र फेल किए गए हैं। इसे लेकर अभिभावकों और छात्रों में नाराजगी है। आदिवासी छात्र एकता ने मंगलवार को एसडीओ ऑफिस पर प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि उनके टीचर जिन विद्यार्थियों को ट्यूशन पढ़ाते हैं उन्हें अच्छा नंबर दिया है और जो लोग उनसे ट्यूशन नहीं पढ़ते उनको प्रताड़ित किया जाता रहा है। उनको फेल कर दिया गया है। छात्र आदिवासी एकता मोर्चा ने मंगलवार को एसडीओ कार्यालय में एसडीओ पारुल सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मामले की जांच की मांग की गई है। आदिवासी छात्र एकता के संयोजक इंद्र हेंब्रम ने कहा है कि इन दिनों स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती है। इसी के चलते बच्चे फेल हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सभी बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाए और स्कूलों में बिना भेदभाव पढ़ाई कराई जाए।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply