Home > Jamshedpur > Jamshedpur: एक साल से ट्राई साइकिल के लिए परेशान थे बागबेड़ा के अंबुज सिंह, डीसी दरबार में पहुंचे तो पूरी हुई फरियाद

Jamshedpur: एक साल से ट्राई साइकिल के लिए परेशान थे बागबेड़ा के अंबुज सिंह, डीसी दरबार में पहुंचे तो पूरी हुई फरियाद

जमशेदपुर: बागबेड़ा के रहने वाले दिव्यांग अंबुज सिंह ट्राई साइकिल के लिए एक साल से परेशान थे। दिव्यांग होने की वजह से उन्हें चलने फिरने में काफी परेशानी होती थी। अंबुज सिंह ट्राई साइकिल के लिए कहां-कहां नहीं दौड़े। जनप्रतिनिधियों के पास गए। मंगलवार को किसी ने उन्हें सलाह दी कि वह डीसी के पास जाएं। इसके बाद वह डीसी अनन्य मित्तल के जनता दरबार में पहुंचे। डीसी ने उनकी समस्या सुनी तो फौरन ट्राई साइकिल का इंतजाम किया। ट्राई साइकिल पाकर अंबुज सिंह काफी खुश हैं। उनका कहना है कि अब वह अपनी जरूरत के लिए कहीं भी आ जा सकते हैं।

 

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply