Home > Crime > Jamshedpur: उलीडीह के सुभाष कॉलोनी में एक ही रात तीन टेंपो की बैटरी पार कर ले गए चोर, सीसीटीवी फुटेज देख भड़के थाने के दरोगा ने शिकायत करने वालों को फटकारा, मचा बवाल+ वीडियो

Jamshedpur: उलीडीह के सुभाष कॉलोनी में एक ही रात तीन टेंपो की बैटरी पार कर ले गए चोर, सीसीटीवी फुटेज देख भड़के थाने के दरोगा ने शिकायत करने वालों को फटकारा, मचा बवाल+ वीडियो

जमशेदपुर: मानगो में उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी में बुधवार की रात लगभग 2:55 पर दो चोरों ने तीन टेंपो की बैटरी चोरी कर ली। जिन टेंपो से बैटरी चोरी की गई है वह नंदकिशोर पांडे, भीम चक्रवर्ती और संजय शर्मा के हैं। यह तीनों सुबह जब अपनी टेंपो रोड पर निकालने के लिए पहुंचे तो देखा कि उनके टेंपो की बैटरी गायब है। इसके बाद इन्होंने मामले की शिकायत उलीडीह थाने में की और फिर चालकों ने सीसीटीवी फुटेज का जुगाड़ किया। इसमें दो चोर चोरी करते हुए देखे जा सकते हैं। बताते हैं कि सीसीटीवी फुटेज लेकर जब तीनों टेंपो चालक उलीडीह थाना पहुंचे तो वहां मौजूद एक दरोगा ने इनको जमकर फटकार लगाई। दरोगा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज का कोई मतलब नहीं है। इसको ले जाओ। यह सिर्फ दिखावे के लिए है। डरे सहमे टेंपो चालकों ने मामले की शिकायत भाजपा नेता विकास सिंह से की। इसके बाद भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता ने मामले की शिकायत एसएसपी किशोर कौशल से की है। एसएसपी ने टेंपो चालकों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले दरोगा पर कार्रवाई की बात कही है।

भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी की बैटरी जल्द बरामद नहीं हुई तो थाने का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि थाना में तैनात पुलिस कर्मियों का आम जनता के साथ व्यवहार ठीक नहीं रहता। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से मांग की कि पुलिस कर्मियों को समझाएं कि थाने पर आने वाली आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply