Home > Crime > Jamshedpur: प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो सिदगोड़ा की युवती ने दोनों हाथ की नस काट कर की खुदकुशी की कोशिश

Jamshedpur: प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो सिदगोड़ा की युवती ने दोनों हाथ की नस काट कर की खुदकुशी की कोशिश

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह लाल भट्ट की रहने वाली रिंकी नामक युवती ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। रिंकी बिरसानगर के रहने वाले एक युवक दक्षिण टुडू से मोहब्बत करती है। लेकिन, दक्षिण टुडू ने शादी करने से इनकार कर दिया। दक्षिण टुडू बहाना बना रहा है कि उसके परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं है। इसलिए वह शादी नहीं करेगा। इसके बाद युवती बिरसानगर दक्षिण टुडू के घर पहुंची और उसके परिवार वालों से शादी की बात की। परिवार वालों ने इनकार कर दिया तो युवती ने अपने दोनों हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवती को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की शिकायत मिलने के बाद बिरसानगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस युवती का बयान लेगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply