Home > Ranchi > Ranchi : खान निदेशालय के सहायक खनन अधिकारी सतीश कुमार नायक बने पूर्वी सिंहभूम के जिला खनन अधिकारी

Ranchi : खान निदेशालय के सहायक खनन अधिकारी सतीश कुमार नायक बने पूर्वी सिंहभूम के जिला खनन अधिकारी

रांची: पूर्वी सिंहभूम के जिला खनन अधिकारी संजय कुमार शर्मा का तबादला हो गया है। संजय कुमार शर्मा को जमशेदपुर से हटा कर खान निदेशालय का सहायक खनन अधिकारी बनाया गया है। जबकि रांची के खान निदेशालय के सहायक खनन अधिकारी सतीश कुमार नायक को जमशेदपुर भेजा गया है। सतीश कुमार नायक को पूर्वी सिंहभूम जिले का जिला खनन अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा, भूतत्व वेत्ता कुमार अमिताभ को छोटा नागपुर अंचल में उपनिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह भूतत्व प्रशिक्षण संस्थान हजारीबाग के उपनिदेशक के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। दुमका के जिला खनन अधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू को वहां से हटा कर साहिबगंज का जिला खनन अधिकारी बनाया गया है। खान एवं भूतत्व विभाग के संयुक्त सचिव पंकज चौधरी ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply