Home > Business > Jamshedpur : टाटा मोटर्स की मेडिकल सपोर्ट स्कीम में 25 कर्मचारियों को मिला 11 लाख 29 हजार रुपए का लाभ

Jamshedpur : टाटा मोटर्स की मेडिकल सपोर्ट स्कीम में 25 कर्मचारियों को मिला 11 लाख 29 हजार रुपए का लाभ

जमशेदपुर : जमशेदपुर: टेल्को में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में दिसंबर साल 2023 से जनवरी साल 2024 के बीच जमा हुए मेडिकल सपोर्ट स्कीम के आवेदन पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान कुल 34 आवेदन आए थे। सभी आवेदनों की जांच की गई। इनमें से 25 आवेदन नियमानुसार ठीक पाए गए। इन्हें मंजूरी दी गई और इन आवेदन को जमा करने वाले लाभुकों को 11 लाख 29 हजार रुपए का लाभ मिला है। मेडिकल सपोर्ट स्कीम की बैठक में अमितेश पांडे, डॉक्टर एसएल श्रीवास्तव, एचएस सैनी, अजय भगत और मनोज शर्मा मौजूद थे।

इन लाभुकों को मिला लाभ
डी श्रीनिवास राव, अरशद हुसैन, देवेंद्र नाथ, प्रकाश कुमार, ऋतु कुमारी, मुकेश कुमार सिंह, जज कुमार सिंह, भीम गोप, दिनेश प्रसाद, रोशनी राज, मोहम्मद अली, महफूज़ आलम, जावेद अहमद, सुष्मिता राहा, ए पंकज कुमार, सुदीपा घोषाल, राजेश कुमार सिन्हा, अभय कुमार, बिनोद कुमार ओझा और कंचन बिहारी सिन्हा।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

3 Responses

Leave a Reply