Home > Jamshedpur > Jamshedpur : सांसद विद्युत वरण महतो को नई दिल्ली में मिला सांसद महारत्न पुरस्कार, दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Jamshedpur : सांसद विद्युत वरण महतो को नई दिल्ली में मिला सांसद महारत्न पुरस्कार, दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो को दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद महारत्न पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर उन्हें अंग वस्त्र प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्होंने 117 वीं लोकसभा में लगातार 5 वर्ष तक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है। प्राइम पॉइंट फाउंडेशन की सांसद रत्न अवार्ड समिति 14 साल से उत्कृष्ट सांसदों को इस पुरस्कार से नवाज रही है। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की प्रेरणा से पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। चयन समिति में संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल अध्यक्ष हैं। कृष्णमूर्ति सह अध्यक्ष हैं। सांसद विद्युत वरण महतो के अलावा आरएसपी के सांसद एनके प्रेमचंद्रन, पश्चिम बंगाल के कांग्रेसी सांसद अधीर रंजन चौधरी और महाराष्ट्र से बीजेपी की सांसद डॉक्टर हिना गावित को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर, तेलंगाना के राज्यपाल चमेली साईं सुंदर राजन, गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा और सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज संजय किशन मौजूद थे। पुरस्कार मिलने पर संसद विद्युत वरण महतो ने प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें जनता ने जिम्मेदारी सौंपी थी। उस पर उन्होंने खरा उतरने का प्रयास किया है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply