Home > Jamshedpur > Jamshedpur : नए साल के अंतिम रविवार को पिकनिक मनाने के लिए डिमना लेक में उमड़ी भीड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम के भी हुए आयोजन

Jamshedpur : नए साल के अंतिम रविवार को पिकनिक मनाने के लिए डिमना लेक में उमड़ी भीड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम के भी हुए आयोजन

जमशेदपुर : नए साल के पहले महीने के अंतिम रविवार को पिकनिक मनाने के लिए विभिन्न पार्क और पिकनिक स्थलों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। डिमना लेक में भी लोग पिकनिक मनाने पहुंचे। विभिन्न संगठन समाज के लोग भी यहां पिकनिक मनाने आए थे। इस दौरान वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह आयोजित हुए। मनोरंजन के कार्यक्रम भी हुए। पटेल कल्याण संघ ने भी यहां पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया। कई सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई। गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए मदद करने का फैसला लिया गया। इस मौके पर पटेल कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ अवधेश सिंह के अलावा चाईबासा के पूर्व डीसी मोहनलाल राय, सत्येंद्र राय, बंटी गुप्ता, रेनू सिंह, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply