Home > Crime > Jamshedpur : आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 में तेज रफ़्तार ऑटो ने स्कूटी को मारी टक्कर, केरला समाजम स्कूल की छात्रा घायल, फाइल में दबी है स्पीड लिमिट योजना

Jamshedpur : आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 में तेज रफ़्तार ऑटो ने स्कूटी को मारी टक्कर, केरला समाजम स्कूल की छात्रा घायल, फाइल में दबी है स्पीड लिमिट योजना

जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 में एक तेज रफ़्तार ऑटो ने स्कूटी को टक्कर मार दी है। इस सड़क हादसे में गोलमुरी स्थित केरला समाजम स्कूल की कक्षा 4 की छात्रा ने मिजालिया जख्मी हो गई है। उसके पैर में गंभीर चोट आई है। घायल छात्रा में मिजालिया को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। मिजालिया ज़ाकिर नगर क्रॉस रोड नंबर 10 की रहने वाली है। बताते हैं कि वह अपने भाई के साथ स्कूटी पर गुरुवार की सुबह स्कूल जा रही थी। तभी तेज रफ़्तार ऑटो चालक स्कूटी को टक्कर मार कर फरार हो गया। माना जा रहा है कि मानगो इलाके में तेज रफ़्तार ऑटो चलाने वालों का आतंक है। यह लोग कई हादसों को अंजाम दे चुके हैं। ट्रैफिक पुलिस भी ऑटो की तेज रफ्तार पर लगाम नहीं कस पा रही है। इसी के चलते यह हादसे हो रहे हैं।
फाइलों में दब गई स्पीड लिमिट योजना
जिला प्रशासन ने साल 2012 में शहर में स्पीड लिमिट योजना लागू करने की कोशिश की थी। इसके लिए विभिन्न सड़कों पर 30 किलोमीटर से लेकर 50 किलोमीटर तक की स्पीड लिमिट तय की गई थी। सड़कों के किनारे बोर्ड भी लगा दिए गए थे। जगह-जगह स्पीड गन कैमरे लगाए जाने थे। जो वाहनों की स्पीड बताते। तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई और जुर्माने का भी प्रावधान रखा गया था। लेकिन इसी बीच तत्कालीन ट्रैफिक डीएसपी का ट्रांसफर होने के बाद पूरी योजना फाइलों में दब गई। कहा जा रहा है कि अगर स्पीड लिमिट योजना लागू हो जाती, तो शहर में हो रहे हादसों पर काबू पाया जा सकता था।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply