Home > Jamshedpur > Jamshedpur : बिष्टुपुर में राम मंदिर में 125 कारसेवकों को किया गया सम्मानित, बागबेड़ा के भाजपा नेता सुबोध झा भी हुए सम्मानित+ वीडियो

Jamshedpur : बिष्टुपुर में राम मंदिर में 125 कारसेवकों को किया गया सम्मानित, बागबेड़ा के भाजपा नेता सुबोध झा भी हुए सम्मानित+ वीडियो

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर में रविवार को कार सेवकों को सम्मानित किया गया। 125 कार सेवकों को सम्मानित किया गया। यह कार सेवक साल 1992 में जमशेदपुर से कार सेवा के लिए अयोध्या गए थे। इनमें बागबेड़ा के भाजपा नेता सुबोध झा भी शामिल थे। सुबोध झा को भी सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम का आयोजन राजीव चौधरी, प्रकाश मेहता और रविंद्र नारायण सिंह आदि ने किया। सुबोध झा ने बताया कि उन्होंने साल 1992 में 30 नवंबर को जमशेदपुर से अयोध्या के लिए प्रस्थान किया था। 6 दिसंबर को उन्होंने अयोध्या में रहकर कार सेवा की। अयोध्या से कार सेवा कर वापस आने के बाद जमशेदपुर आने पर हल्दी पोखर में हुए बवाल के बाद बंद का आहवान किया गया था। सुबोध झा ने बताया कि वह बंद कराने निकले थे। तभी उन्हें तत्कालीन डीएसपी ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद बजरंग दल का कार्यालय सील कर दिया गया था। कार सेवकों के इस सम्मान समारोह में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के अलावा संजीव कुमार, बंदे शंकर, रमेश कुमार, कपिल शर्मा, जनार्दन पांडे आदि मौजूद रहे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply