Home > Lifestyle > Ranchi : 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर झारखंड के सभी सरकारी विद्यालय ढाई बजे तक रहेंगे बंद, स्कूलों में भी रहेगी छुट्टी

Ranchi : 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर झारखंड के सभी सरकारी विद्यालय ढाई बजे तक रहेंगे बंद, स्कूलों में भी रहेगी छुट्टी

रांची : 22 जनवरी सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होगा। इसे लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। जमशेदपुर समेत झारखंड के बीच सभी शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव को आदेश दिया है कि सभी सरकारी कार्यालय दोपहर बाद ढाई बजे तक बंद रखे जाएं। 2:30 बजे के बाद सरकारी कार्यालय खुलेंगे। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के अपर सचिव ओम प्रकाश सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश में कहा गया है कि अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को झारखंड के सभी सरकारी कार्यालय दोपहर बाद ढाई बजे तक बंद रहेंगे। इसके अलावा, सरकारी स्कूलों में पूरे दिन की छुट्टी दे दी गई है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply