Home > Business > Jamshedpur : टाटा मोटर्स के बाई सिक्स कर्मियों को स्थाई करने का मामला पहुंचा राजभवन, टेल्को वर्कर्स यूनियन ने गवर्नर को लिखा पत्र

Jamshedpur : टाटा मोटर्स के बाई सिक्स कर्मियों को स्थाई करने का मामला पहुंचा राजभवन, टेल्को वर्कर्स यूनियन ने गवर्नर को लिखा पत्र

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के बाई सिक्स कर्मियों को स्थाई करने के मुद्दे पर फंसे पेच का मामला अब राजभवन पहुंच गया है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष आकाश दुबे और सदस्य हर्षवर्धन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को पत्र लिखकर कहा है कि टाटा मोटर्स श्रम कानून का उल्लंघन कर रहा है। राज्यपाल को बताया गया है कि टेल्को वर्कर्स यूनियन की मांग है की बाई 6 कर्मियों को पुराने ग्रेड में जमशेदपुर प्लांट में ही स्थाई किया जाए। टाटा मोटर्स प्रबंधन बाई 6 कर्मियों को स्थाई करने के मुद्दे पर टालमटोल कर रहा है। बाई सिक्स कर्मियों को स्थाई करने के मामले में उप श्रमायुक्त द्वारा समझौता प्रक्रिया शुरू की गई है। इस समझौता प्रक्रिया में टेल्को वर्कर्स यूनियन को नहीं शामिल किया गया। जबकि, नियमानुसार टेल्को वर्कर्स यूनियन को इस समझौता प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए। इस मुद्दे पर और बात करने के लिए टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी ने राज्यपाल से समय भी मांगा है। ताकि उनसे मिलकर टाटा मोटर्स में श्रम कानून के उल्लंघन के मामले को विस्तार से रखा जा सके।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply