Home > Crime > Jamshedpur : साइबर पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले चाकुलिया के 6 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, साकची में ग्रामीण एसपी ने दी जानकारी

Jamshedpur : साइबर पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले चाकुलिया के 6 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, साकची में ग्रामीण एसपी ने दी जानकारी

जमशेदपुर : साइबर पुलिस द्वारा बनाए गए प्रतिबिंब अप के जरिए चाकुलिया इलाके के 6 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। इन अपराधियों को साइबर पुलिस ने चाकुलिया पुलिस के साथ मिलकर पकड़ा है। यह अपराधी साइबर फ्रॉड के जरिए लोगों के बैंक खाते से पैसे उड़ाते थे। गिरफ्तार लोगों में चाकुलिया के पूरना पानी का रहने वाला नवीन चंद्र महतो, रामचंद्र महतो, राहुल महतो, अजय दलाई, सुजय दलाई और बेंद का रहने वाला जय सेन गुप्ता शामिल हैं है। ग्रामीण एसपी ने गुरुवार को जमशेदपुर में साकची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी अपराधियों को पत्रकारों के सामने पेश किया और उसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया। ग्रामीण एसपी ने बताया कि इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply