Home > Jamshedpur > Jamshedpur: छऊ नृत्य व भजन संध्या की गूंज से गुंजायमान हुआ दो मोहानी, दो मोहानी संगम महोत्सव हुआ शुरू

Jamshedpur: छऊ नृत्य व भजन संध्या की गूंज से गुंजायमान हुआ दो मोहानी, दो मोहानी संगम महोत्सव हुआ शुरू

जमशेदपुर : सोनारी स्थित दो मोहानी में दो मोहानी संगम महोत्सव का शनिवार की रात शुभारंभ हो गया। इसका उद्घाटन जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने किया। इस मौके पर ग्राम उद्योग आयोग के सदस्य मनोज कुमार सिंह भी मौजूद थे। अयोध्या से आए महंत विशंभर दास के अलावा शहर के अन्य समाजसेवी भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद छऊ नृत्य हुआ। लोगों ने छऊ नृत्य का आनंद उठाया। इसके बाद भजन संध्या हुई। भजन सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्वलन भी किया गया। इसके पहले पर्यावरण को लेकर गोष्ठी हुई जिसमें शहर के बुद्धिजीवियों ने अपने विचार रखें गोष्टी के बाद कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर को सम्मानित किया गया। शहर वासियों ने पंडित अभिषेक पाठक और अरुण देव यादव के भजन सुने। सोनू दुलरवा के लोकगीत का भी आनंद उठाया।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply