Home > Business > Jamshedpur: किताब छपवा कर नहीं दिए पैसे,बारीडीह के प्रकाशक विक्रेता पर 75 लाख की धोखाधड़ी का इल्ज़ाम, केस दर्ज

Jamshedpur: किताब छपवा कर नहीं दिए पैसे,बारीडीह के प्रकाशक विक्रेता पर 75 लाख की धोखाधड़ी का इल्ज़ाम, केस दर्ज

69 लाख रुपए का चेक देकर बैंक में करा दिया ‘स्टॉप पेमेंट’, तलाश कर रही पुलिस

जमशेदपुर: जुगसलाई के चर्चित कारोबारी कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने बारीडीह के विद्यापति नगर के टाटा फाउंड्री काॅलोनी निवासी कावेरी एजुकेशनल बुक्स के निदेशक निर्मल कुमार सिंह पर 75 लाख 26 हजार 368 रुपये की घोखाधड़ी और गबन करने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने जुगसलाई थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। जुगसलाई के कृष्ण मुरारी अग्रवाल आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के चैथे फेज में एसजी प्रिंट एन पैक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के निदेशक हैं। निर्मल कुमार सिंह उनकी कंपनी के साथ कई साल से कारोबार कर रहे थे। बाद में उनकी नीयत डांवाडोल हो गई। उन्होंने कई बार परचेज ऑर्डर देकर किताब प्रिंट कराई लेकिन इसकी कीमत नहीं अदा की। उनसे जब रकम मांगी जाती तो बाद में देने की बात कह कर टाल मटोल करते रहे। बकाया रकम बढ़ते-बढ़ते 75 लाख रुपये से अधिक हो गई। ये रकम मांगने पर वे बहानेबाजी करने लगे। अधिक जोर डालने पर उन्होंने कृष्ण मुरारी अग्रवाल को पिछले साल 30 अक्टूूबर को 69 हजार 17,89 रुपये का चेक दिया और बाकी रकम बाद में देने की बात कही। भरोसा कर कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने चेक ले लिया। लेकिन, कृष्ण मुरारी अग्रवाल के पैरों तले तब जमीन खिसक गई जब उन्हें बैंक से पता चला कि निर्मल कुमार सिंह ने पहले ही बैंक में अपने अकाउंट का ‘स्टॉप पेमेंट’ करा दिया था। इस वजह से बड़ी रकम का यह चेक बाउंस हो गया। कोई रास्ता न देख आखिरकार कृष्ण कुमारी अग्रवाल ने निर्मल कुमार सिंह के खिलाफ जुगसलाई थाने में पिछले साल 16 दिसंबर को 75 लाख 26 हजार 368 रुपये की धोखाधड़ी कर पैसे गबन करने का केस दर्ज करा दिया। यह मुकदमा आईपीसी की धारा 406,420 के तहत दर्ज हुआ है।एफआईआर दर्ज करने के बाद जुगसलाई पुलिस हरकत में आई। तब से निर्मल सिंह फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply