Home > Crime > Jamshedpur: कल्याण नगर में खाना बनाते समय आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलसी, बचाने आया व्यक्ति भी झुलसा, एमजीएम में भर्ती

Jamshedpur: कल्याण नगर में खाना बनाते समय आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलसी, बचाने आया व्यक्ति भी झुलसा, एमजीएम में भर्ती

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कल्याण नगर में कानू भट्टा की रहने वाली महिला रानी महतो शुक्रवार को खाना बनाने के दौरान झुलस गई है। महिला की साड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते वह धू धू कर जलने लगी। महिला को जलता देख पास में मौजूद किशोर नामक व्यक्ति उसे बचाने के लिए दौड़ा। महिला की आग बुझाने के दौरान किशोर भी झुलस गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और दोनों की आग बुझाई। इसके बाद झुलसी महिला रानी महतो और व्यक्ति किशोर को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। एमजीएम अस्पताल के बर्निंग वार्ड में दोनों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply