Home > Jamshedpur > Jamshedpur: गोलमुरी के नियोजन कार्यालय में बनेगा मॉडल कैरियर सेंटर, एक छत के नीचे कैरियर काउंसलिंग, लाइब्रेरी व ट्रेनिंग की मिलेगी सहूलियत

Jamshedpur: गोलमुरी के नियोजन कार्यालय में बनेगा मॉडल कैरियर सेंटर, एक छत के नीचे कैरियर काउंसलिंग, लाइब्रेरी व ट्रेनिंग की मिलेगी सहूलियत

जमशेदपुर: गोलमुरी के नियोजन कार्यालय में एक मॉडल कैरियर सेंटर बनाया जाएगा। इस मॉडल कैरियर सेंटर में युवाओं को एक छत के ही नीचे कैरियर काउंसलिंग के साथ ही रोजगार परक प्रशिक्षण, लाइब्रेरी आदि सुविधाएं मिलेंगी। यहां कैरियर काउंसलिंग के लिए अलग से काउंसलर रूम बनेगा। एक आईटी लैब होगा। युवक युवतियों को रोजगार दिलाने के लिए इसे गैर सरकारी संस्थानों से भी जोड़ा जाएगा। मॉडल कैरियर सेंटर बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। गुरुवार को डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने गोलमुरी स्थित नियोजन कार्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि यहां जितने भी रजिस्टर्ड छात्र-छात्राएं हैं। उन्हें स्थानीय कंपनियों में जॉब फेयर के जरिए प्लेसमेंट देने की कवायद शुरू की जाएगी। नियोजन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वह स्थानीय कंपनियों से समन्वय स्थापित कर उनकी जरूरत को समझें। ताकि युवाओं को उससे जुड़ा रोजगार परक प्रशिक्षण दिया जा सके। राज्य सरकार की नई नियोजन नीति में 75 फ़ीसदी स्थानीय को रोजगार में प्राथमिकता देने का प्रावधान है। ऐसे में युवाओं को हुनरमंद बनाया जाएगा। निरीक्षण के मौके पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के साथ जिला जनसंपर्क अधिकारी रोहित कुमार और जिला नियोजनालय अधिकारी आदि मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply