Home > Entertainment > Tata Steel: टाटा स्टील वर्क्स में स्लैग गेट के पास आईलैंड गार्डन का हुआ उद्घाटन, बिष्टुपुर में दी जानकारी

Tata Steel: टाटा स्टील वर्क्स में स्लैग गेट के पास आईलैंड गार्डन का हुआ उद्घाटन, बिष्टुपुर में दी जानकारी

जमशेदपुर : टाटा स्टील वर्क्मेंस  स्लैग गेट के पास मंगलवार को आइलैंड गार्डन का उद्घाटन हुआ है। यह उद्घाटन मंगलवार को शेयर्ड सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट प्रबाल घोष, सेफ्टी हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी के वाइस प्रेसिडेंट राजीव मंगल और टाटा वर्कर्स यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी की मौजूदगी में हुआ। स्लैग गेट के पास यातायात संचालन काफी असुरक्षित हो गया है। यहां से स्लैग गेट के माध्यम से बाहरी वाहनों की लगातार आवाजाही के चलते दुर्घटना बनी होने की संभावना रहती है। इंडस्ट्रियल बाय प्रोडक्ट मैनेजमेंट डिपार्टमेंट से संबंधित वाहन भी स्लैग डंपिंग पिट से राम मंदिर यार्ड और स्लैग ग्रेनुलेशन प्लांट से हाट स्ट्रिप मिल गेट तक चलते हैं। यहां खतरों को कम करने के लिए और यातायात की सुरक्षित आवाजाही के लिए पेवमेंट क्वालिटी कंक्रीट सड़क के साथ एक गोल चक्कर बनाया गया है। इस गोल चक्कर के चौराहे को विभिन्न पौधों की प्रजातियों के साथ ढाई सौ वर्ग मीटर के एक आइलैंड गार्डन के रूप में विकसित किया गया है। यह कार्य स्पेयर्स एंड सर्विसेज डिविजन के तहत इंजीनियरिंग सर्विसेज द्वारा निष्पादित किया गया।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply