Home > Jamshedpur > Jamshesdpur: रसूल की बेटी की शहादत पर जमशेदपुर में मनाया गया गम, हुई मजलिस

Jamshesdpur: रसूल की बेटी की शहादत पर जमशेदपुर में मनाया गया गम, हुई मजलिस

जमशेदपुर: पैगंबर अकरम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही वसल्लम की बेटी जनाब फातमा जहरा सलवातुल्लाह अलैहा की शहादत पर जमशेदपुर में रविवार को गम मनाया गया। मानगो के ज़ाकिर नगर में इमामबाड़ा हजरत अबू तालिब अलैहिस्सलाम में मजलिस हुई। इस मजलिस को शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना जकी हैदर ने खिताब किया। उन्होंने अपनी तकरीर में जनाब फातमा जहरा की अजमत बयान की। फातिमा जहरा की शहादत भी बयान की गई। उन्होंने बताया कि रसूले अकरम ने अपनी जिंदगी में फदक का इलाका अपनी बेटी को दे दिया था। हुजूर की आंख बंद होते ही फदक का इलाका छीन लिया गया। रसूल की बेटी अपना हक मांगने दरबार में गई। लेकिन खाली हाथ वापस लौटीं। यही नहीं बीबी फातिमा के घर पर धावा बोलकर आग लगा दी गई। उनके ऊपर जलता हुआ दरवाजा गिरा दिया गया। रसूल की बेटी जख्मी हो गई और उनकी शहादत हुई। तकरीर के बाद नौहा खानी और सीनाजनी हुई। रसूल की बेटी के मसाएब सुनकर आज़ादर जारो कतार रोए।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply