Home > Jamshedpur > Jamshesdpur: भाजपा महिला मोर्चा केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं से महिलाओं को कराएगी अवगत, 19 और 20 दिसंबर को होगा प्रोग्राम+ वीडियो

Jamshesdpur: भाजपा महिला मोर्चा केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं से महिलाओं को कराएगी अवगत, 19 और 20 दिसंबर को होगा प्रोग्राम+ वीडियो

जमशेदपुर :भाजपा महिला मोर्चा केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराएगा। इसे लेकर 19 और 20 दिसंबर को जमशेदपुर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी रविवार को साकची में पार्टी के जिला कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी रानी ठाकुर ने दी है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय कार्य समिति की सदस्य उषा वाजपेई आ रही हैं। रानी ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। एक सर्वे भी होगा कि केंद्र की योजनाओं से कितनी महिलाओं को लाभ हुआ है। इस कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी जोड़ा जाएगा। 19 और 20 दिसंबर को भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से 16 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम मंदिर दर्शन से शुरू होगा। सदर अस्पताल में फल वितरण भी किया जाएगा। नए मतदाताओं के साथ भी मीटिंग होगी।

You may also like
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, SSP ने दिए जांच के आदेश

Leave a Reply