Home > Education > Jamshesdpur : बिष्टुपुर स्थित एक्सएलआरआई में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के कार्यक्रम को लेकर चाक चौबंद रहेंगे सुरक्षा इंतजाम, मीटिंग कर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश+वीडियो

Jamshesdpur : बिष्टुपुर स्थित एक्सएलआरआई में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के कार्यक्रम को लेकर चाक चौबंद रहेंगे सुरक्षा इंतजाम, मीटिंग कर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश+वीडियो

जमशेदपुर : जमशेदपुर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी कर पूरी कर ली है। उपराष्ट्रपति के एक्सएलआरआई तक आने का रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। रास्ते में जवानों को तैनात किया गया है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस भी अलर्ट पर रहेगी। सोनारी से कार्यक्रम स्थल तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। उपराष्ट्रपति एक्सएलआरआई की स्थापना के 75 साल पूरे होने पर प्लैटिनम जुबली समारोह में शामिल होने शहर आ रहे हैं। यह समारोह 10 दिसम्बर रविवार को होना है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को दोपहर दो बजे एक्सएलआरआई पहुंचेंगे। वे विशेष विमान से दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे। उनके साथ झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, टाटा स्टील लिमिटेड के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन, एक्सएलआरआई के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज फर्नांडिस भी रहेंगे। कार्यक्रम के बाद वह सोनारी एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगे।

इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन शनिवार को दिन भर तैयारी में जुटा रहा। शनिवार को उपायुक्त, एसडीओ और एसएसपी समेत जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक्सएलआरआई परिसर में मीटिंग की। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रणनीति बनाई गई है। ड्यूटी में तैनात रहने वाले जवानों और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। 

 

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply