गोड्डा : गोड्डा के सुंदर पहाड़ी प्रखंड में पीवीटीजी कार्डधारकों के बीच खाद्यान्न वितरण के लिए विशेष कैंप लगेगा। यह विशेष कैंप सोमवार को लगाया जाएगा। गोड्डा के डीसी जीशान कमर ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर ऐसे कार्ड धारकों के बीच खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है जो इससे वंचित रह चुके हैं। डीसी ने बताया कि समीक्षा में पता चला है कि सुंदर पहाड़ी प्रखंड के पीवीटीजी राशन कार्ड धारकों को पीडीएस के माध्यम से जुलाई, अगस्त और अक्टूबर माह में सभी लाभुकों को खाद्यान्न वितरण हो चुका है।
गोड्डा में सांसद निशिकांत दुबे बोले- गोड्डा पीरपैंती रेल परियोजना में राज्य सरकार से नहीं लिया जाएगा अंशदान
गोड्डा में सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि आने वाली गोड्डा- पीर पैंती रेल परियोजना में राज्य सरकार से कोई अंशदान नहीं लिया जाएगा। रेल मंत्रालय अकेले ही फंडिंग कर इस परियोजना को पूरा करेगा। सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार को बताया कि अगले महीने रेलवे बोर्ड की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गोड्डा को रेलवे नेटवर्क से जुड़ने के लिए 75 साल इंतजार करना पड़ा। लेकिन अब गोड्डा को डेढ़ वर्ष के अंदर केंद्र सरकार ने कई ट्रेनें सौगात में दी हैं।
गोड्डा में हंसडीहा गोड्डा रेल लाइन का काम शुरू, परियोजना पर खर्च होंगे 600 करोड रुपए
गोड्डा में प्रस्तावित हंसडीहा गोड्डा रेल लाइन का काम शुरू हो गया है। इस परियोजना पर रेलवे 600 करोड़ रुपए खर्च करेगा। रेल लाइन बिछाने के लिए अब तक 300 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है। रेलवे के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कार्यकारी संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं कि इस रेल लाइन का काम तेजी से किया जाए। ताकि, समय पर काम पूरा हो सके।
गोड्डा में विधायक अमित मंडल ने दीपावली पर की पूजा अर्चना, विधानसभा क्षेत्र की खुशहाली की कामना
गोड्डा में विधायक अमित मंडल ने दीपावली पर की पूजा अर्चना, विधानसभा क्षेत्र की खुशहाली की कामना
गोड्डा में विधायक अमित मंडल ने रविवार को दीपावली के पर्व पर पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उनसे मिलने कई भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे थे। विधायक अमित मंडल ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।