Home > Health > जिले में आज मिले डेंगू के दो नए पॉजिटिव मरीज

जिले में आज मिले डेंगू के दो नए पॉजिटिव मरीज

जमशेदपुर : जिले में शनिवार को डेंगू के दो नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इससे लग रहा है कि अब जमशेदपुर से डेंगू का प्रकोप खत्म हो रहा है। जो दो नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं उनमें से एक जुगसलाई और दूसरा टेल्को का है। डीसी ऑफिस से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि अब तक पूरे कोल्हान में 12 हजार 440 लोगों के सैंपल की जांच की गई। इनमें से 1396 लोग डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। वर्तमान में 36 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इनमें से चार आईसीयू में हैं। 32 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं। नौ लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply