Home > Crime > Jamshesdpur Crime: परसुडीह के गदड़ा में आशु हत्याकांड के दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Jamshesdpur Crime: परसुडीह के गदड़ा में आशु हत्याकांड के दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जमशेदपुर : परसूडीह थाना क्षेत्र के गदरा में विकास भवन के पास आशू की हत्या कर दी गई थी। आशु को चाकू मार दिया गया था। बाद में उसने इलाज के लिए रिम्स ले जाते समय दम तोड़ दिया था। इस मामले में परिजनों के आवेदन पर सूरज जायसवाल और शुभम जायसवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को एसपी ऑफिस में सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है और जैसे ही उसे घटना की जानकारी मिली उसने छापामारी शुरू कर दी थी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेस कांफ्रेंस के बाद दोनों आरोपियों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां, उनकी मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें जेल भेजा गया

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply