Home > Crime > बिष्टुपुर थाना पुलिस ने टाटा स्टील कंपनी परिसर में चोरी करते दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिष्टुपुर थाना पुलिस ने टाटा स्टील कंपनी परिसर में चोरी करते दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना पुलिस ने टाटा स्टील कंपनी परिसर में दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें सिदगोड़ा बागान एरिया का रहने वाला साधु चरण प्रधान और सिदगोड़ा ग्वाला बस्ती का रहने वाला धीरज कुमार शामिल है। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। बिष्टुपुर थाना पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी चोरी करने के लिए कंपनी में घुसे थे। सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। कंपनी के अनुज खालखो के आवेदन पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply