Home > Crime > पिता ने ही 2 साल के बच्चे को तालाब में डुबोकर मार डाला, हुआ गिरफ्तार

पिता ने ही 2 साल के बच्चे को तालाब में डुबोकर मार डाला, हुआ गिरफ्तार

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खखरीपाड़ा में 2 साल के बच्चे को उसके पिता ने ही तालाब में डुबोकर मार डाला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पिता अजय नामता को गिरफ्तार कर लिया है। अजय नामता ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने अपने ही बेटे की हत्या की है। उसने कहा कि वह अपनी पत्नी और बेटे से तंग आ गया था। इसी के चलते उसने अपने बेटे को तालाब में डूबो कर मार डाला। अजय नामता घाटशिला थाना क्षेत्र के गोपालपुर कटिन पाड़ा का निवासी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply