Home > Crime > उलीडीह पुलिस ने शहर में गांजा की बिक्री करने वाले गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 60 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद

उलीडीह पुलिस ने शहर में गांजा की बिक्री करने वाले गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 60 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद

जमशेदपुर : उलीडीह पुलिस ने शहर में गांजा की बिक्री करने वाले गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से 60 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। एसएसपी किशोर कौशल ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विनोद कुमार चौरसिया शहर में गांजा बेचता है। उसका व्यापक नेटवर्क है। इसके बाद पुलिस ने डीएसपी पटमदा सुमित कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी टीम तैयार की गई और इन लोगों ने छापामारी कर उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 एकता नगर से विनोद चौरसिया को गिरफ्तार किया और उसके घर के पूजा रूम में बने तहखाना और उसके कार की डिक्की से 16 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया। विनोद चौरसिया के साथ ही उसके दोनों बेटे सन्नी कुमार और रोशन चौरसिया भी गांजा का कारोबार करते थे। इन दोनों को भी गिरफ्तार किया गया। सन्नी चौरसिया और रोशन चौरसिया ने बताया कि वह लोग प्रमोद मल्लिक उर्फ टूटू की सहायता से गांजा बिक्री करते हैं। इस पर प्रमोद मलिक को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 10 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया गया। प्रमोद मल्लिक ने बताया कि गांजा तस्करी का मुख्य कारोबारी गंगा सिंह है। गंगा सिंह सिदगोड़ा के रहने वाले अनिल सिंह का भाई है। अनिल सिंह शहर का गांजा माफिया है। वह पूरे शहर में गांजा सप्लाई करता है। इस पर पुलिस ने गंगा सिंह को बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग लालटांड़ स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया और उसके बाथरूम में बने तहखाना से 20 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया। गंगा सिंह ने बताया कि उसके काम में हुरलुंग का रहने वाला गणेश महतो और मोहन जायसवाल भी मदद करते हैं। इस पर पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर 12 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है। लिखा पढी करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Bakreed : जमशेदपुर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-ए-कुर्बान, नमाज के बाद की गई अमन-चैन की दुआ+VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!