Home > Jamshedpur > Jamshesdpur Politics: भालूबासा के शीतला मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया कन्या पूजन, बोले 1995 में बनवाया था यह मंदिर

Jamshesdpur Politics: भालूबासा के शीतला मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया कन्या पूजन, बोले 1995 में बनवाया था यह मंदिर

जमशेदपुर : भालूबासा (Bhalobasa) के शीतला मंदिर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को कन्या पूजन किया। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी रुक्मिणी देवी के अलावा पुत्र पुत्री, दामाद बहू और परिवार के अन्य सदस्य थे। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने यहां यज्ञ किया, आरती की और कन्या पूजन में भाग लिया। उन्होंने 101 कन्याओं की पूजा की। कन्याओं को अपने हाथों से भोजन परोसा। पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि उन्होंने यह शीतला मंदिर साल 1995 में बनवाया था। तब वह विधायक भी नहीं बने थे। आज वह जो कुछ भी हैं, यह मां शीतला की कृपा है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि उन्होंने इस मंदिर में 5 साल पहले कन्या पूजन की परंपरा शुरू की थी। अब यह अनवरत जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास कुछ दिन पहले ही ओडिशा के राज्यपाल बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वह इस संवैधानिक पद का पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने विजयदशमी का संदेश देते हुए कहा कि हमें अपने अंदर की बुराई को समाप्त करना है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply