Home > Jamshedpur > डीसी और एसएसपी ने साकची के स्वर्णरेखा घाट का लिया जायजा, बनाए जा रहे हैं वॉच टावर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

डीसी और एसएसपी ने साकची के स्वर्णरेखा घाट का लिया जायजा, बनाए जा रहे हैं वॉच टावर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा का पर्व जमशेदपुर में पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार को विसर्जन होगा। विसर्जन जुलूस निकाले जाएंगे। इसकी ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। इसे लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री और एसएसपी किशोर कौशल ने सोमवार को अन्य अधिकारियों के साथ साकची के स्वर्ण रेखा घाट का जायजा लिया। उनके साथ एसडीओ पीयूष कुमार सिन्हा भी थे। डीसी ने बताया कि साकची के स्वर्ण रेखा घाट पर लगभग डेढ़ सौ पूजा पंडाल समिता प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है। साकची के स्वर्ण रेखा घाट पर दो वॉच टावर बनेंगे। एक वॉच टावर तैयार हो चुका है। रात भर में एक बार टावर तैयार हो जाएगा। 10 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। एक स्टेज बनाया जा रहा है, जिस पर बैठकर मजिस्ट्रेट विसर्जन की निगरानी करेंगे। एसएसपी किशोर कौशल ने लोगों से अपील की है कि दशमी के दिन कम संख्या में चार पहिया वाहनों से निकलें। साथ ही विसर्जन रात 9:00 बजे तक पूरा कर लें।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply