Home > Crime > चाकुलिया में सिंह ब्रदर्स फुटबॉल टीम ने जीता ब्लॉक बस्टर फुटबॉल टूर्नामेंट, विधायक समीर मोहंती ने दी ट्रॉफी

चाकुलिया में सिंह ब्रदर्स फुटबॉल टीम ने जीता ब्लॉक बस्टर फुटबॉल टूर्नामेंट, विधायक समीर मोहंती ने दी ट्रॉफी

चाकुलिया : मार्दाबांध पूर्णापानी फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित ब्लॉकबस्टर फुटबॉल टूर्नामेंट सिंह ब्रदर्स फुटबॉल टीम ने जीत लिया है। उसे ₹100000 और ट्रॉफी मिली है। ट्रॉफी और पुरस्कार की रकम फाइनल मैच में पहुंचे बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने दी। इस टूर्नामेंट की उपविजेता टीम एमएम नाइटस्टर फुटबॉल टीम रही। उसे ₹70 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी दी गई। यह दो दिवसीय टूर्नामेंट दूधिया रोशनी में हुआ। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक समीर महंती पहुंचे थे और उन्होंने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। इसके बाद फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का उद्घाटन किया। टूर्नामेंट में प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख धनंजय करुणामय, प्रखंड सचिव बलराम महतो, बुवाई दास, गौतम दास, राजबारी, कमर हांसदा, मिथुन कर, शुभ दीप दास, राहुल महतो, मनोज महतो, लारा हांसदा, बबलू हेंब्रम, कालीपद हांसदा, रंजीत बास्के, कद्दू माझी, गिरीश चंद्र महतो आदि मौजूद थे।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply