Home > Crime > जमशेदपुर: बिष्टुपुर के बीगीज बर्गर रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लगभग दो लाख रुपए का नुकसान

जमशेदपुर: बिष्टुपुर के बीगीज बर्गर रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लगभग दो लाख रुपए का नुकसान

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के बिगीज बर्गर रेस्टोरेंट में बुधवार को अचानक आग लग गई। यहां शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आग लगने की जानकारी मिलते ही बिगीज बर्गर के कर्मचारी हरकत में आ गए। फौरन किचन से गैस सिलेंडर निकाल कर बाहर ले जाया गया। गनीमत यह रही कि जब आग लगी तो रेस्टोरेंट में कोई कस्टमर नहीं था। रेस्टोरेंट के मैनेजर श्याम जी तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर टाटा स्टील के अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी आई और आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आग से लगभग ₹2 लाख का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है। बताते हैं कि जहां आग लगी थी वहां से 200 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप है। अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग फैल सकती थी।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply