Home > Jamshedpur > एसएसपी और एसडीओ ने दुर्गा पूजा को लेकर नदी घाटों का किया निरीक्षण, समय से विसर्जन पर रहेगा जोर

एसएसपी और एसडीओ ने दुर्गा पूजा को लेकर नदी घाटों का किया निरीक्षण, समय से विसर्जन पर रहेगा जोर

जमशेदपुर : एसएसपी किशोर कौशल और एसडीओ पीयूष कुमार सिन्हा ने मंगलवार को दुर्गा पूजा के विसर्जन की तैयारी शुरू कर दी है। विसर्जन सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने मानगो समेत स्वर्णरेखा और खरकाई के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। विसर्जन के दिन होने वाले सुरक्षा के इंतजाम पर मंथन किया गया। एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि विसर्जन के दिन घाटों पर गोताखोर तैनात रहेंगे। ताकि, किसी भी तरह की दिक्कत ना हो। ससमय विसर्जन हो जाए। इस पर जोर रहेगा। सभी पूजा कमेटियों से कहा गया है कि वह समय पर अपना विसर्जन जुलूस निकालें और घाटों पर पहुंचकर समय से विसर्जन कर लें। ताकि ज्यादा रात ना हो सके। उन्होंने बताया कि विसर्जन घाटों पर लाइट की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा घाट पर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे। ज्यादा गहराई की तरफ श्रद्धालु ना जाएं। इसके लिए, लाल झंडी भी लगाई जाएगी। बैरीकेडिंग की भी व्यवस्था होगी। अधिकारियों ने मानगो के स्वर्ण रेखा घाट के अलावा बागबेड़ा के बडौदा घाट का भी निरीक्षण किया गया। डीडीसी मनीष कुमार ने बताया कि बडौदा घाट जाने वाले रास्ते में सिद्धू कानू मैदान के पास पुलिया धंस गई है। इस पर भी मंथन किया गया कि इसे कैसे ठीक किया जाए।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply