Home > Jamshedpur > जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ने डीसी ऑफिस में पेश इमामों के साथ की बैठक, वायरल वीडियो या फेक न्यूज़ फॉरवर्ड नहीं करने की हिदायत

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ने डीसी ऑफिस में पेश इमामों के साथ की बैठक, वायरल वीडियो या फेक न्यूज़ फॉरवर्ड नहीं करने की हिदायत

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने सोमवार को साकची स्थित डीसी ऑफिस में शहर की मस्जिदों के पेश इमाम के साथ बैठक की। यह पेश इमाम वह लोग होते हैं जो मस्जिदों में नमाज पढ़ते हैं। बैठक में पेश इमामों से कहा गया कि दुर्गा पूजा के मौके पर शहर का माहौल शांतिपूर्ण रहे। इसे ध्यान में रखना है कि कोई भी वायरल वीडियो या फेक न्यूज़ मिलती है तो उसको फॉरवर्ड ना करें। बल्कि, जिला प्रशासन के संज्ञान में लाएं।

डीसी ऑफिस में पेश इमामों के साथ बैठक करते डीसी, एसएसपी, डीडीसी और एसडीओ

एसएसपी या डीसी को इससे अवगत कराएं। इस मामले की जांच की जाएगी। आपस में तालमेल बनाकर दुर्गा पूजा का त्योहार भाईचारे के साथ संपन्न कराना है। संवेदनशील क्षेत्रों में पूजा के समय कोई दिक्कत ना हो। इस संबंध में भी निर्देश जारी किए गए हैं। इस बैठक में एसएसपी कौशल किशोर के अलावा एसडीओ धालभूम पीयूष कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply