Home > Crime > जेल में बंद रेप के आरोपी गुरमुख सिंह मुखे ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

जेल में बंद रेप के आरोपी गुरमुख सिंह मुखे ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीजीपीएससी के पू्र्व प्रमुख गुरमुख सिंह मुखे जेल में बंद हैं। पुलिस ने उन्हें कदमा की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में जेल भेजा था। हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद गुरमुख सिंह मुखे ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट में गुरमुख सिंह मुखे के अधिवक्ता केएम सिंह ने जमानत याचिका दाखिल कर दी है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दाखिल कर पीड़ित महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई है। इस अर्जी पर 16 अक्टूबर को सुनवाई होगी। अधिवक्ता केएम सिंह ने अर्जी में लिखा है कि पीड़ित महिला गुरमुख सिंह मुखे से पहले कई लोगों को इस तरह के केस में फंसा चुकी है और बाद में उनके साथ समझौता भी किया है। यह बात कहां तक सच है यह तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही साफ होगा। गौरतलब है कि कदमा की इस महिला ने 5 नवंबर साल 2022 को सीजीपीएससी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे के खिलाफ पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था और केस दर्ज कराया था। इस साल 17 मार्च को पुलिस ने मर्सी अस्पताल से गुरमुख सिंह मुखे को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply