Home > Crime > खतरे के निशान से ऊपर बह रही खरकाई, स्वर्णरेखा भी उफनाई, जिला प्रशासन ने नदी तट के किनारे रहने वालों को किया अलर्ट

खतरे के निशान से ऊपर बह रही खरकाई, स्वर्णरेखा भी उफनाई, जिला प्रशासन ने नदी तट के किनारे रहने वालों को किया अलर्ट

जमशेदपुर : लगातार हो रही बारिश और डैम खोले जाने की वजह से खरकाई नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। खरकाई का खतरे का निशान 129 मीटर पर है। जबकि, खरकाई नदी 129.87 मीटर ऊपर बह रही है। यही नहीं स्वर्ण रेखा नदी भी उफान पर है। स्वर्ण रेखा नदी का खतरे का निशान 121.50 मीटर पर है। जबकि, स्वर्ण रेखा नदी 120.76 मीटर पर बह रही है। नदियों के खतरे के निशान के ऊपर बहने और उफान पर होने की वजह से जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। अधिकारियों ने नदी तट के किनारे रहने वालों को अलर्ट कर दिया है। बागबेड़ा, जुगसलाई, शास्त्री नगर और मानगो के नदी तटीय इलाकों में लोगों से कहा गया है कि वह रात में नदी के पानी पर निगाह रखें और शेल्टर होम में चले जाएं।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply