Home > Crime > एमजीएम अस्पताल में बोकारो के युवक ने लिफ्ट में फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास, बेरोजगारी से है परेशान

एमजीएम अस्पताल में बोकारो के युवक ने लिफ्ट में फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास, बेरोजगारी से है परेशान

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल में मंगलवार को लिफ्ट में बोकारो के एक युवक पंकज कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। होमगार्ड के जवानों ने युवक को फौरन बचा लिया। होमगार्ड के जवानों ने उससे पूछताछ की तो युवक ने बताया कि वह बोकारो का रहने वाला है और इन दिनों गम्हरिया में निर्मल पथ में किराए पर रहता है। बताते हैं कि वह ई-श्रम कार्ड बनवाने के चक्कर में जमशेदपुर आया था और यहां एमजीएम अस्पताल में फांसी लगाने की कोशिश की है। होमगार्ड के एक जवान ने बताया कि यह युवक इधर-उधर टहल रहा था। जवान ने उसे बाहर जाने को कहा तभी वह बाहर न जाकर एमजीएम अस्पताल के एक वार्ड में पहुंच गया। लिफ्ट में फांसी लगाने की कोशिश की। जवान उस पर नजर रखे हुए था। वह फौरन वहां पहुंच गया और उससे बचा लिया। साकची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक के परिजनों को बुलाया गया है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply