Home > Crime > हंगामा: सरायकेला के टिकर की रहने वाली युवती ससुराल में खाना बनाते समय जली, मायके पक्ष के कुछ लोगों ने एमजीएम अस्पताल में कर दी महिला के पति की पिटाई

हंगामा: सरायकेला के टिकर की रहने वाली युवती ससुराल में खाना बनाते समय जली, मायके पक्ष के कुछ लोगों ने एमजीएम अस्पताल में कर दी महिला के पति की पिटाई

जमशेदपुर : साकची के एमजीएम अस्पताल में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। सरायकेला थाना क्षेत्र के टिकर की रहने वाली युवती मोना साहा उर्फ निभा खाना बनाते समय घर में जल गई थी। 19 वर्षीय युवती मोना साहा को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया था। यहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने मोना साहा के पति दीपक को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां अफरा तफरी मच गई। हंगामा मच गया। घटना की सूचना मिलने पर साकची थाना पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया। मोना साहा की मां का कहना है कि दीपक निर्दोष है। दीपक ने बताया कि वह आदित्यपुर में काम करता है। उसका विवाह 12 मार्च को मोना साहा से हुआ था। वह आदित्यपुर में अपने काम पर था। तभी घर से फोन आया कि मोना खाना बना रही थी और झुलस गई है। दीपक ने बताया कि मोना 5 माह की गर्भवती भी थी। मोना की मां आशा देवी ने बताया कि जब उनकी बेटी झुलस गई थी तो उसने घर फोन लगाया था। बेटी से बात हुई थी तो उसने भी बताया था कि वह खाना बनाते समय झुलस गई है। उसने कहा कि उसे दामाद पर कोई शक नहीं है। लेकिन मायके के अन्य लोग इस मामले में दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें – बिष्टुपुर स्थित यूनाइटेड क्लब में भी हुआ 20% बोनस, कर्मचारियों में खुशी

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply