Home > Crime > पुलिस ने साकची के ठाकुरबाड़ी में डांस स्टूडियो खोलकर विभिन्न विश्वविद्यालयों के फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, मालिक की तलाश में छापामारी

पुलिस ने साकची के ठाकुरबाड़ी में डांस स्टूडियो खोलकर विभिन्न विश्वविद्यालयों के फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, मालिक की तलाश में छापामारी

जमशेदपुर : साकची थाना पुलिस ने साकची बाजार में ठाकुरबाड़ी रोड पर मकान नंबर 47 की दूसरी मंजिल पर डांस स्टूडियो में छापामारी की। इस छापामारी में पुलिस ने एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा के रहने वाले सन्नी कुमार गुप्ता और बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी के रहने वाले शुभम साहा को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि डांस स्टूडियो में एक छोटा सा ऑफिस खोलकर विभिन्न विश्वविद्यालयों, बोर्ड और कॉलेज के फर्जी दस्तावेज बनाए जाते हैं। फर्जी सर्टिफिकेट बनाए जाते हैं। छापामारी में यह आरोप सही पाया गया। पकड़े गए दोनों युवकों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। सन्नी कुमार अकाउंट का काम देखता था और शुभम डाटा एंट्री का काम देखा था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि सना कांप्लेक्स स्थित होटल बाइट की मालकिन रीता गुप्ता उर्फ रीता दास और उनका बेटा धर्मजीत कुमार गुप्ता यह फर्जी सर्टिफिकेट बनवाता था। उन्हीं के कहने पर यह युवक यह काम करते थे। धर्मजीत कुमार गुप्ता मानगो थाना क्षेत्र के पुराने बिग बाजार के पीछे कुमरूम बस्ती का रहने वाला है। पुलिस ने रीता गुप्ता और धर्मजीत कुमार गुप्ता की तलाश में छापामारी की। लेकिन, दोनों नहीं पकड़े जा सके। पुलिस ने बुधवार को सन्नी कुमार गुप्ता और शुभम साहा को जेल भेज दिया है। साकची थाना पुलिस ने बताया कि डांस स्टूडियो से एक प्रिंटर, एक मॉनिटर, एक कीबोर्ड, एक यूपीएस, एक सीपीयू, एक पुराना लैपटॉप, एक कॉपी, एक रजिस्टर, एक स्पाइरल बाइंडिंग किया हुआ बुकलेट, अन्नामलाई यूनिवर्सिटी की बैचलर ऑफ साइंस की थर्ड सेमेस्टर की फर्जी मार्कशीट की तीन कॉपी, कैपिटल यूनिवर्सिटी की मास्टर ऑफ आर्ट की फर्जी मार्कशीट, छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर का फर्जी प्रोविजनल सर्टिफिकेट बरामद हुआ है।
इसे भी पढ़ें – ईद मिलादुन्नबी को लेकर गुरुवार को मानगो समेत शहर में सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक रहेगी नो एंट्री, बड़े वाहनों का परिचालन रहेगा वर्जित

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील