Home > Jamshedpur > आजादनगर थाना शांति समिति ने एसएसपी का किया स्वागत, मीटिंग कर ईद मिलादुन्नबी पर चर्चा

आजादनगर थाना शांति समिति ने एसएसपी का किया स्वागत, मीटिंग कर ईद मिलादुन्नबी पर चर्चा

जमशेदपुर : ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की टीम, आजादनगर थाना शांति समिति के सदस्यों और दुर्गा पूजा समिति के लाइसेंसियों ने वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर से उनके कार्यलय में मिल कर 12 रबीउल अव्वल जश्न ए ईद मिलाद उन नबी एवं दुर्गा पूजा के त्योहार के बारे में बैठक की और त्योहार शांति पूर्वक मानने की लिए चर्चा की गई। इस दौरान ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सैयद आसिफ अख्तर, आजादनगर थाना शांति समिति के अध्यक्ष शेख बदरुद्दीन, मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर एवं शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान, दाईगुट्टू दुर्गा पूजा समिति के लाइसेंसी सुरेंद्र शर्मा एवं शाहिद परवेज, समाज सेवी मोइउद्दीन अंसारी और सरोज शर्मा ने वरीय पुलिस अधीक्षक को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। 12 रबीउल अव्वल के दिन ईद मिलाद उन नबी के अवसर पर जमशेदपुर की सामाजिक संस्था की ओर से शहर में बढ़ते हुए डेंगू के मरीजों को देखते हुए मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। ये कैंप आजादनगर के आजाद मैरेज हाल में रखा गया है। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया गया कि इस वह इस कैंप में बतौर मुख्य अतिथि आकर रक्त दाताओं का हौसला बढ़ाएं।

इसे भी पढ़ें – ईद मिलादुन्नबी पर रंग बिरंगी बिजली की रोशनी से जगमगाएंगे मदरसे व मस्जिदें, तैयारी को लेकर धतकीडीह में हुई बैठक

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply