Home > Crime > चेक बाउंस होने के बाद गायब हो गया महिंद्रा बोलेरो पिकअप वैन का खरीदार, एसएसपी ऑफिस में शिकायत

चेक बाउंस होने के बाद गायब हो गया महिंद्रा बोलेरो पिकअप वैन का खरीदार, एसएसपी ऑफिस में शिकायत

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह गाड़ी वानपट्टी की रहने वाली नजमा बेगम ने अपनी महिंद्रा बोलेरो पिकअप वैन जुगसलाई के दुबे मोहल्ला के रहने वाले फाइनेंसर सौरभ दुबे को भेज दी थी। 4 लाख रुपए में तय हुआ था। गाड़ी की किस्त भी सौरभ दुबे को देना था। सौरभ दुबे ने डेढ़ लाख रूपए नकद दिए और ढाई लाख रुपए का चेक दिया था। यह चेक बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने के बाद नजमा बेगम अपने पति और अन्य परिजनों के साथ सौरभ दुबे को खोज रही है। वह घर पर भी नहीं है। इस पर नजमा बेगम ने गुरुवार को मामले की शिकायत एसएसपी ऑफिस में की है। नजमा बेगम ने बताया कि उन्होंने सौरभ दुबे के जरिए चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी से अपनी नई महिंद्रा बोलेरो पिकअप वैन फाइनेंस कराई थी। पांच लाख रुपए जमा किए थे। बाद में उन्होंने गाड़ी बेचने की ख्वाहिश जाहिर की तो सौरभ दुबे तैयार हो गया था। लेकिन, अब उसने धोखा दे दिया है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी