Home > Crime > कदमा थाना क्षेत्र के आदित्यपुर टोल ब्रिज पर एक युवक की स्कूटी को ट्रेलर ने मारी टक्कर, युवक की मौत

कदमा थाना क्षेत्र के आदित्यपुर टोल ब्रिज पर एक युवक की स्कूटी को ट्रेलर ने मारी टक्कर, युवक की मौत

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के आदित्यपुर टोल ब्रिज पर एक युवक की स्कूटी को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। ट्रेलर जमशेदपुर की तरफ से आदित्यपुर जा रहा था। इस दुर्घटना में युवक अमित की मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि अमित सिंगापुर में योग टीचर थे। वह वहां कई साल से पढ़ा रहे थे हाल ही में घर आए थे। 8 महीना पहले ही उनकी शादी हुई थी। अमित की मौत पर परिजनों में मातम छाया हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कदमा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रेलर चालक को पकड़ लिया गया है। ट्रेलर को भी जब्त कर थाना ले जाया गया है।
इसे भी पढ़ें – बिष्टुपुर में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में कई उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, अध्यक्ष पद के लिए विजय आनंद मूनका व सुरेश सोंथालिया में होगा मुकाबला

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply