Home > Business > बिष्टुपुर में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में कई उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, अध्यक्ष पद के लिए विजय आनंद मूनका व सुरेश सोंथालिया में होगा मुकाबला

बिष्टुपुर में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में कई उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, अध्यक्ष पद के लिए विजय आनंद मूनका व सुरेश सोंथालिया में होगा मुकाबला

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यालय में नामांकन के अंतिम दिन कई उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। बुधवार को सुरेश सोंथालिया ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ नामांकन दाखिल किया। सुरेश सोंथालिया ने अध्यक्ष पद के लिए और भारत वसानी ने महासचिव पद के लिए अपना पर्चा भरा है। किशोर गोलछा ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। सत्यनारायण अग्रवाल ने उपाध्यक्ष पद के लिए, महेश सोंथालिया ने इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष पद के लिए, दिलीप गोलछा आदि ने भी पर्चा दाखिल किया है। सुरेश सोंथालिया के पर्चा दाखिल करने के बाद अब मान जा रहा है कि अध्यक्ष पद के लिए विजय आनंद मूनका और सुरेश सोंथालिया के बीच मुकाबला होगा। नामांकन के आखिरी दिन बुधवार को सिंहभूम चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के दफ्तर में सुबह से ही काफी गहमागहमी रही।
इसे भी पढ़ें – एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक के पास जलसा बार में ट्रांसपोर्टरों पर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह